NEWS

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा मेला का आयोजन 14 अगस्त को ऑक्शन हॉल में

गरियाबंद / लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाने देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 14 अगस्त को गरियाबंद स्थित वन विभाग ऑक्शन हॉल में तिरंगा मेला एवं तिरंगा कॉन्सर्टस का आयोजन किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जायेगा।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button