कोरबा(ट्रैक सिटी)/ जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव नदी में कनबेरी एनिकट के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिली । प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया की मृतक की पहचान धर्म वीर सोनी कोरबा कोतवाली अंतर्गत मोतीसागर पारा निवासी के रूप में हुई है। वही मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, वे मौके पर पहुंचे है। मर्ग पंचनामा कार्यवाही बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

