NEWS

हाथियों ने तालाब के भीतर की अद्भुत जलक्रीड़ा-अनोखा दृश्य वन विभाग के ड्रोन कैमरे में हुआ कैद

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिला क्षेत्र से लगे रायगढ़ जिले में जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों के दल का नहाने का एक वीडियो सामने आया है। हाथियों के इस दल में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। वन विभाग की टीम हाथियों के इस दल पर निगरानी बनाये हुए है।

वन विभाग के अधिकारियो ने बताया की यह वीडियो धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा परिक्षेत्र के ग्राम अमलीडीही के जंगल का है। वीडियो में हाथियों की अद्भुत जलक्रीड़ा कैद हुई है। अधिकारियो के मुताबिक, जंगल में बनाए बांध में 29 हाथियों का एक दल एक साथ नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ये अनोखा दृश्य वन विभाग के ड्रोन कैमरे में कैद हुआ है। वीउियो में हाथियों का यह झुंड पानी पर खेलते हुए और मस्ती करते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि, जंगल में बने इस बांध में हाथी अक्सर पानी पीने आते हैं। वन विभाग ने इस खूबसूरत पलों को अपने कैमरे में कैद किया है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button