महासमुंद

106 करोड़ का हवाला और अवैध मिनरल ट्रेड रायपुर तक फैला था फर्जीवाड़े का जाल, 4 गिरफ्तार।

महासमुंद (ट्रैक सिटी)/ जिले में पुलिस ने करोड़ों रुपये के अवैध मिनरल ट्रेड का बड़ा खुलासा किया है। टोल नाके पर दो ट्रकों की जांच के दौरान स्पंज आयरन के अवैध परिवहन का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि हाईवे पर चलने वाले ट्रकों से स्पंज आयरन की चोरी कर फर्जी बिलों के जरिए कारोबार किया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक रायगढ़ की एक इस्पात कंपनी से जुड़े लोगों द्वारा दो सेल कंपनियों के नाम पर फर्जी इनवॉइस बनाकर रायगढ़ से रायपुर तक ट्रेडिंग दिखाई जाती थी। शुरुआती जांच में करीब 106 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का मामला सामने आया है, जिसमें हवाला ट्रांजेक्शन के भी सबूत मिले हैं। मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें इस्पात कंपनी का संचालक भी शामिल है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है और कई अन्य कंपनियां व आरोपी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button