बिलासपुर

लावारिस वाहन से मिला 40 किलो गांजा नाकेबंदी देख गाड़ी छोड़कर भागने की आशंका, तस्करों की तलाश जारी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बिलासपुर (ट्रैक सिटी)। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेंडारी मोड़ के पास पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, गश्त के दौरान पुलिस को सड़क किनारे एक संदिग्ध मालवाहक वाहन लावारिस हालत में खड़ा मिला, जिसकी तलाशी लेने पर उसके भीतर से भारी मात्रा में 40 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की मुस्तैदी या सघन चेकिंग को देखते हुए तस्कर पकड़े जाने के डर से वाहन को बीच रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए होंगे। फिलहाल, सकरी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनके मालिकों और तस्करी में शामिल नेटवर्क का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ सघन जांच शुरू कर दी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button