कोरबा (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 22 अगस्त 2025 को “काम बंद कलम बंद” के तहत “मोदी की गारंटी” लागू कराने 11 सूत्रीय मांग कर्मचारियों को केशलेश सुविधा, 300 दिवस का अवकाश नकदीकरण, चार स्तरीय समयमान वेतनमान, पिंगुआ समिति की शिफारिस सार्वजनिक करने, सेवा निवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने एवं अन्य प्रमुख मांगों को लेकर जिले के कर्मचारी अधिकारी अपने विधिक अधिकार के लिए सड़क पर उतरेंगे।
ज्ञातब्य हो की छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपने सिद्धांतों के अनुरूप पहले अपनी मांगों को सरकार के समक्ष निवेदनार्थ प्रस्तुत किया गया है किंतु शासन प्रसाशन की ओर से उचित पहल के अभाव में मजबूरन प्रथम चरण में 16 जुलाई को सांकेतिक धरना रैली के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाया गया है और 20 अगस्त तक मांगों की पूर्ति के लिए आग्रह किया गया था किंतु शासन प्रशासन द्वारा उक्त मांगों को नजरअंदाज करते हुए केवल 19 अगस्त को लंबित दो प्रतिशत महंगाई भत्ते प्रदान करने की घोषणा सरकार के द्वारा की गई है एवं अन्य मांगों पर सरकार द्वारा किसी भी प्रकार से विचार नहीं किया गया है जिस पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपनी 22अगस्त का प्रस्तावित आंदोलन पर अडिग है। कोरबा जिले मे आंदोलन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है कोरबा जिले के सभी विकासखंडो मे पदाधिकारियों द्वारा दौरा कार्यक्रम निर्धारित कर विभिन्न विभागों मे कार्यरत कर्मचारी अधिकारियों तक सामूहिक अवकाश का आवेदन प्रारूप प्रेषित कर निगरानी दल की नियुक्ति कर दी गई है फ़ेडरेशन के संयोजक के आर डहरिया, एवं प्रमुख पदाधिकारी जगदीश खरे, तरुण सिंह राठौर, एस एन शिव,ओमप्रकाश बघेल द्वारा संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की 22 अगस्त आंदोलन दिवस मे कोरबा जिले के आपात कार्य विभाग को छोड़कर सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी अवकाश मे रहकर आंदोलन मे शामिल होंगे एवं विभागीय कार्य सत प्रतिशत प्रभावित रहेगा 22 अगस्त का प्रान्तब्यापी जिलास्तरीय धरना आई टी आई तानसेन चौक कोरबा मे समय 11:00 बजे से 4:00 तक आयोजित होगी, 4:00 बजे रैली के शक्ल मे आगे बढ़ते हुए कलेक्ट्रेट कोरबा मे श्रीमान कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्यसचिव के नाम ज्ञापन सौपा जायेगा।
जिले के कर्मचारी अधिकारियों को आंदोलन मे सत प्रतिशत शामिल होने की गई अपील
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के जिला अध्यक्षों, खंड संयोजकों द्वारा जिले के विभिन्न विभागों मे कार्यरत कर्मचारी अधिकारियों को 22 अगस्त की प्रस्तावित आंदोलन में सत प्रतिशत शामिल होकर आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की गई है।
उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ कर्मचारी फैडरेशन के जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश बघेल द्वारा दी गई।

