कोरबा

12वीं की राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं वस्तु चित्रण विषय का परीक्षा हुआ सम्पन्न।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत 12वीं बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हो गया है। जिले में परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण लगाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। 23 फरवरी को हायर सेकेडंरी स्कूल के राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं वस्तु चित्रण विषय का परीक्षा संपन्न हुआ। उक्त विषयों की परीक्षा हेतु कुल 9356 दर्ज बच्चों में से 9257 विद्यार्थी उपस्थित एवं 99 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिसमें राजनीति विज्ञान विषय में 3281 दर्ज बच्चों में 3228 उपस्थित व 53 अनुपस्थित, रसायन शास्त्र विषय में 3687 दर्ज बच्चों में उपस्थित 3664 व 23 अनुपस्थित, लेखा शास्त्र विषय में 2163 दर्ज बच्चों में उपस्थित 2149 व 14 अनुपस्थित, फसल उत्पादन विषय में 192 दर्ज बच्चों में से 183 उपस्थित व 9 अनुपस्थित तथा वस्तु चित्रण विषय में दर्ज एवं उपस्थित बच्चों की संख्या 33 रही। उक्त परीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत दल क्रमांक 02 द्वारा शा.उ.मा.वि. पडनिया, सेजेस कुसमुंडा, सर. कुसमुंडा, शा.उ.मा.वि. भिलाईबाजार, शा.उ.मा.वि. कोरबी धतुरा का दल क्रमांक 03 शा.उ.मा.वि. नोनबिर्रा, शा.उ.मा.वि. सेन्द्रीपाली, शा.उ.मा.वि. बोतली, शा.उ.मा.वि. रामपुर का, दल क्र. 04 द्वारा सेजेस जमनीपाली, वि. गृह क्रमांक 2 दर्री, सेजेस छुरी, आदर्श कटघोरा, सेजेस बालक कटघोरा, कन्या कटघोरा, दल क्रमांक 05 द्वारा

शास.उ.मा.वि. सिंघिया, शास.उ.मा.वि बिंझरा, शास.उ.मा.वि तुमान, शास.उ.मा.वि जटगा, शास.उ.मा.वि लैंगा का एवं नोडल अधिकारी द्वारा सर. सीतामढ़ी, ज्योति मिशन, शास.उ.मा.वि कोरबा, सर. बुधवारी, एनसीडीसी , वि.गृ. क्र.01 का, डीएमसी द्वारा शास.उ.मा.वि रजगामार, सेजेस कुदमुरा, शास.उ.मा.वि.कोरकोमा, सेजेस करतला एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कन्या बालको, बालक बालको सहित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा कुल 30 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण नहीं रहा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button