Raipur

13 साल बाद मुआवजे की मिली जानकारी, पति के निधन बाद किया आवेदन, हुआ स्वीकृत

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आरबीसी 6-4 के प्रकरण को किया मंजूर

ट्रैक सिटी। पेंशनबाड़ा में रहने वाली श्रीमती अमीना खान को कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने पति के निधन बाद आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राशि स्वीकृत किया है। श्रीमती खान के पति श्री सलीम खान का निधन वर्ष 2010 में आग से जलने की वजह से हो गया था। श्रीमती खान को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने जिला प्रशासन में आवेदन किया। कलेक्टर ने एक लाख रूपए की सहायता राशि की मंजूरी दे दी है। आवेदक श्रीमती अमीना खान को चेक भी प्राप्त हो गया है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button