कोरबा

15 फीट ऊपर छप्पर में बैठे अजगर का खतरनाक रेस्क्यु

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिला करतला क्षेत्र ग्राम बागबुडा में एक व्यक्ति के कच्चे मकान के छप्पर में एक विशालकाय अजगर चढ़कर बैठा हुआ था। जिस पर घर वालों की नजर पड़ी तो यह सोच कर हक्के-बक्के रह गए कि इतनी ऊंचाई पर आखिर अजगर पहुंचा कैसे फिर घर वालों ने उसको भागने का काफी प्रयास किया, जिस पर वो सफल नहीं हो सके। आखिकार थक कर इसकी जानकारी जिले के रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी गयी, जिस पर उनके द्वारा कुछ समय में पहुंचने की बात कही गयी। जितेंद्र सारथी अपने टीम मेंबर भूपेंद्र जगत के साथ वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों के मदद से 15 फीट ऊंचे छप्पर में चढ़ कर खपरे को हटाया गया, कच्चे मकान के ऊपर चढ़कर बड़ी सावधानी से आखिरकार 8 फीट के विशालकाय अजगर को नीचे लाया गया फिर उसे सुरक्षित थैले में डाला गया। तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस ली। फिर उसे सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button