कोरबा

19 जून विश्व सिकलिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन ,

मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के सभी खिलाड़ी सदस्य करेंगे रक्तदान

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)19 जून विश्व सिकलिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर वृहद रक्तदान शिविर, निशुल्क रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) जांच एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मॉर्निंग क्रिकेट क्लब, आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के संयुक्त तत्वाधान में दिनाँक 19 जून 2025 गुरुवार को प्रात: 10 बजे से पतंजलि चिकित्सालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में आयोजित किया गया है। शिविर के विषय में मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के संरक्षक डॉ.दीपक सिंह राज ने बताते हुए कहा कि मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के सदस्य सिर्फ मनोरंजन तक ही सीमित नहीं रहते, अपितु सामाजि सरोकार भी रखते हैं।

उसी तारतम्य में 19 जून विश्व सिकलिंग जागरूकता दिवस पर मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी सदस्य रक्तदान करेंगे। जिससे रक्त की कमी के कारण कोई काल कवलित न हो। शिविर प्रभारी डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया की इस शिविर में रक्तदान के साथ-साथ, सिकलिंग रोगियों के लिये उपयोगी सिकलिंग काढ़ा भी निशुल्क पिलाया जायेगा। साथ ही शिविर में सिकलिंग रोगियों के विवाह हेतु सिकलिंग कुंडली मिलान के विषय मे विस्तार से जानकारी दी जायेगी। जिससे सिकलिंग रोगी यदि उसे मिलान कर विवाह करते हैं तो आने वाली उनकी संतानो में इस रोग के स्थानांतरण होने की संभावना क्म होती है। शिविर में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सक अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करेंगे।

जिनके द्वारा शिविर में आये रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान करने के साथ साथ उनके लाइफस्टाइल तथा डाइट के विषय में विशेष जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जायेगा साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, की जांच निशुल्क करने के साथ साथ आवश्यकता एवं उपलब्धतानुसार दवाईयां भी निशुल्क प्रदान की जायेगी। मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के संरक्षक डॉ.दीपक सिंह राज एवं शिविर प्रभारी आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल ने अंचलवासियों से विश्व सिकलिंग जागरूकता दिवस पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में रक्तदान महादान के इस पुनीत यज्ञ में रक्तदान कर सहभागिता निभाने हेतु अपील की है। शिविर में रक्तदान करने हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर आप इस पुनीत कार्य में सहभागी बन सकते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button