कोरबा

22 वर्षीय युवक का NTPC रेलवे लाइन किनारे फांसी पर लटका मिला शव,पुलिस कर रही मामले की जांच।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के दर्री क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अरुण निषाद (उम्र 22 वर्ष), पिता स्वर्गीय किशोर, निवासी फर्टिलाइजर बस्ती के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे अरुण की आखिरी बार अपने घरवालों से बातचीत हुई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव दर्री स्थित BCPP प्लांट के सामने NTPC रेलवे लाइन के किनारे फांसी के फंदे से लटका हुआ संदिग्ध अवस्था में मिला।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां और बहन ही हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button