जांजगीर-चाँपा

तंग गलियों से गुजरते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा पहुंचे चने के खेत में

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

योजनाओं को परखने के साथ किसान और विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07


अस्पताल, स्कूल, गौठान, आंगनबाड़ी, धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

जांजगीर चांपा,19 जनवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) शासन की योजनाओं को प्राथमिकता देने तथा जिले विकास के लिये संवेदनशील कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गुरुवार को एक बार फिर बम्हनीडीह ब्लाक में दौरा किया। सुबह से ही निरीक्षण में निकले कलेक्टर ने शासन की योजनाओं के साथ जिले के विकास में महत्वपूर्ण साबित होने वाले विकास कार्यों का जमीनी स्तर पर अवलोकन किया और समय पर कार्य पूरा करने उन्होंने संबधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। अस्पताल में जहां उन्होंने चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति की जांच की, वहीं स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को समय पर भोजन, पोषण आहार की जानकारी ली। कक्षाओं में जाकर एक शिक्षक के रूप में बच्चों को न सिर्फ पढ़ाया अपितु पहाड़ा पूछकर जवाब देने वालों को पेन तथा चाकलेट देकर पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया। वे गांव की कई तंग गलियों से गुजरते हुए पैदल ही किसान के खेत भी पहुंचे और धान के बदले लिये गये अन्य चने सहित फसल को देखकर उनकी तारीफ भी की। धान खरीदी केंद्र में जाकर कलेक्टर ने अंतिम दिनों में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं करने और समय पर उठाव के निर्देश दिए। गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं से छत्तीसगढ़ी में बात करते हुए रीपा का लाभ उठाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने सबसे पहले चांपा में बने जिले के सबसे बड़े धनवंतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रकार की जेनेरिक दवाइंयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए सर्वाधिक बिक्री पर बधाई भी दी।   यहां से बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय चांपा पहुंचे कलेक्टर ने चिकित्सालय में उपचार, दवा, ऑक्सीजन और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और चिकित्सालय में साफ-सफाई, चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चांपा का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे प्रदेश का सबसे अच्छा आत्मानंद विद्यालय बनाते हुए यहां स्टाफ रूम, पेयजल और शौचालय की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा मलबा हटाकर सुविधायुक्त खेल मैदान तैयार करने के निर्देश दिए।

विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में दिए पेन, धान खरीदी में गड़बड़ी रोकने के निर्देश

कलेक्टर सिन्हा ने ग्राम सोंठी में जल जीवन मिशन के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर नल जल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और जल जीवन मिशन के कार्यों को ग्राम पंचायत को सौंपने के पश्चात इसके मेंटेनेंस हेतु ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील की। यहां शासकीय प्राथमिक शाला सबरिया डेरा का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों की संख्या व अध्यापकों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली । उन्होंने ग्राम सोंठी में धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करते हुए वहां के नोडल अधिकारी से अब तक खरीदे गए धान, कुल खरीदी और उठाव के संबंध में जानकारी लेते हुए धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सोंठी में जल संरक्षण हेतु नाला बंधान का अवलोकन कर नाले में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोंठी में कलेक्टर ने कक्षा तीन के बच्चों से पहाड़ा पूछा और पहाड़ा बताने वाले गणेश, आयूब, मयंक को पुरस्कार स्वरूप पेन भी दिए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने, बच्चों की दर्ज संख्या व शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए पुराने जर्जर भवन के स्थान पर नए भवन निर्माण करने का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने ग्राम अफरीद में रीपा अंतर्गत बन रहे पेंट यूनिट, दोना, पापड़, अचार, बेसन-बूंदी निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया और स्व-सहायता समूह की दीदियों से मुलाकात कर आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने यहां निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी, महिला किसान की हुई प्रशंसा

ग्राम झर्रा में आंगनबाड़ी केंद्र पहुचे कलेक्टर ने जब वहां की दर्ज संख्या की जानकारी ली तो मालूम हुआ कि यहां 60 की दर्ज संख्या है, लेकिन मौके पर महज 6 ही बच्चे उपस्थित थे। कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आप क्षेत्र के बच्चों के घर जाकर उन्हें आंगनबाड़ी में लाने प्रोत्साहित करें। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ उन्हें समय पर नाश्ता, भोजन, पोषण आहार सामग्री दें। कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला व शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली और कक्षा लेकर अंगे्रजी विषय का अध्यापन भी कराया। इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को अच्छे से पढ़ाए। कलेक्टर ने सारागांव में स्वामी आत्मानंद बीडीएम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में निर्माणाधीन रसोईघर के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पचोरी में महिला किसान श्रीमती तिहारिन बाई द्वारा उतेरा पद्धति से की जा रही चने की खेती को नजदीक से देख और उनकी प्रशंसा की।

मछली पालकों को किया प्रोत्साहित, तहसील के कार्यों में गति लाने के निर्देश

ग्राम झर्रा में कलेक्टर ने मछली पालक किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उनसे चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए तालाब को पट्टे पर देने व केसीसी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को करते हुए आवश्यकतानुसार लोन लेने की बात कही। ग्राम सारागांव में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग द्वारा निर्माणाधीन तहसील भवन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सुरक्षा को ध्यान रखते हुए चारों ओर अहाता निर्माण करने कहा। कलेक्टर ने यहां धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर टोकन, कुल धान खरीदी व अब तक लिए गए कुल उठाव की जानकारी ली और ईमानदारीपूर्वक धान खरीदी करने तथा उठाव के निर्देश दिए।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button