जांजगीर-चाँपा

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2023

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

चाहे वैज्ञानिक कितने भी बड़े-बड़े आविष्कार कर ले लेकिन खेतों में धान की खेती किसान ही करते है – विधायक रामकुमार यादव

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

किसान सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, जय जवान, जय किसान के नारों से गूंजा मंडी प्रांगण

कृषि के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले किसानों को किया गया पुरस्कृत

जांजगीर-चांपा,3 फरवरी(ट्रैक सिटी न्यूज़)  जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2023 के अवसर पर 02 फरवरी को कृषि उपज मंडी प्रागंण नैला जांजगीर में चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि चाहे वैज्ञानिक कितने भी बड़े-बड़े आविष्कार कर ले लेकिन खेतों में धान की खेती एक किसान ही करता है तथा भोजन के रूप में हम सभी अन्न ही खाते है। किसान सम्मेलन के अवसर पर जिले में कृषि के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले किसानों को साल, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूरा मंडी प्रांगण जय जवान, जय किसान के नारो से गुंजायमान रहा।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि देश के किसानों और देश के वीरों का सम्मान करने से ही किसी भी देश की प्रगति होती है। हमारे राज्य में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से खेती किसानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे ऐसे किसान जिनकी खेती के कार्यों में रूचि कम हो रही थी तथा खेती किसानी छोड़ रहे थे, वे भी अब फिर से खेती किसानी की ओर वापस लौट रहे हैं। जिससे राज्य के किसान मजबूत हो रहे है। किसान सम्मेलन कार्यक्रम में कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले बम्हनीडीह विकासखंड के किसान गोविन्द राम जायसवाल, नवागढ़ विकासखंड के किसान बद्रीप्रसाद कश्यप और  हीरानंद, पामगढ़ विकासखंड के किसान पुरुषोत्तम दिव्य संहित अन्य किसानों को साल, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चन्द्रा, कृषि उपज मंडी नैला के अध्यक्ष व्यास नारायण कश्यप अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी ही संख्या में किसान उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button