रायपुर

मंत्री मोहम्मद अकबर की मां के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक

रायपुर, 15 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की मां के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.कैबिनेट में साथी मंत्री मोहम्मद अकबर जी को मातृ शोक का समाचार दुखद है. माँ का जाना कभी न भर सकने वाला शून्य होता है. ईश्वर माता जी की आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल दे.बता दें कि मौदहपारा निवासी स्व. मोहम्मद रशीद की पत्नी फैमुननिशा का निधन हार्ट अटैक से हुआ है. वे 90 वर्ष की थीं. वे स्व. मोहम्मद अख़्तर, स्व. मोहम्मद सरवर, छत्तीसगढ़ के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर और मोहम्मद असगर की मां थीं. उन्हें बुधवार दोपहर 1 बजे मौदहापारा क़ब्रिस्तान में सपुर्दे ख़ाक किया जाएगा. शवयात्रा मौदहापारा स्थित निवास से निकलेगी.

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button