कोरबा

पल्स पोलियो अभियानः बच्चों को पोलियो से बचाने 23 जनवरी से चलेगा अभियान

शून्य से पांच वर्ष के लगभग एक लाख 73 हजार बच्चों को दी जायेगी पोलियो की खुराक

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/ट्रैक सिटी- शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की बिमारी से बचाने 23 जनवरी से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। कार्यक्रम के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पोलियो वायरस से बचाव किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों के संबंध में टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। बैठक में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक देने आवश्यक तैयारियों और मैदानी दल के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर ने बच्चों को पोलियो बूथ के अलावा सार्वजनिक जगहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैड, मेला एवं बाजारों में भी पोलियो की खुराक देने व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के लगभग एक लाख 72 हजार 900 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। विकासखंड कोरबा में 19 हजार 455, कटघोरा में 18 हजार 15, करतला में 22 हजार 847, पाली में 26 हजार 480, पोंड़ीउपरोड़ा में 30 हजार 105 एवं शहरी क्षेत्र में 55 हजार 998 बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई जायेगी। इसके लिए 1500 पोलियो बूथ के माध्यम से तीन हजार से अधिक कार्यकर्ताएं बच्चों को पोलियो खुराक देने के लिए अभियान में शामिल होंगे। अभियान के तहत 23 जनवरी को पोलियो बूथ में बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। 24 तथा 25 जनवरी को खुराक लेने से बचे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जायेगी। अभियान के तहत 15 साल तक के बच्चों में पोलियो संदिग्ध लक्षणों का सर्वे भी किया जायेगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button