कोरबा (ट्रैक सिटी) भाजपा नेता सैदर खान को रामपुर विधानसभा के जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। वहीं शाहनवाज खान को कोरबा प्रभारी का दायित्व सौंपा गया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकिल अहमद, कोरबा जिला प्रभारी संदीप सिंघाई एवं जिलाध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र सौंपा है। रामपुर विधानसभा प्रभारी बनने पर सैदर खान ने पार्टी और वरिष्ठ पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

