रायपुर

सिरपुर महोत्सव 24 से 26 फरवरी तक : इंडियन आइडल फेम और लेजर शो होगा मुख्य आकर्षण

पहली बार होगा महानदी आरती का आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायपुर, छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक किया जाएगा। सिरपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां जोरो पर है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

सिरपुर महोत्सव में इस बार लेजर शो और इंडियन आइडल फेम की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होंगे। महोत्सव के दौरान पहली बार महानदी आरती आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी कला की प्रस्तुति देंगे।
सिरपुर महोत्सव में स्थानीय एवं छत्तीसगढ़ी स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरेगी। इसके लिए प्रदेश के ख्याति प्राप्त लोक कला मंचों से सम्पर्क किया जा रहा है। राज्य के ख्यातिनाम कलाकारों में सुप्रसिद्ध गायिका आरू साहू, प्रख्यात गायक सुनील सोनी सहित अन्य कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं इंडियन आइडल फेम अभिजीत सांवत द्वारा भी प्रतुति देने की संभावना है। इसके अलावा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर के पुरातात्विक इतिहास को लेजर शो के माध्यम से दिखाने की तैयारी चल रही है। महोत्सव के दौरान पहली बार महानदी आरती आयोजन किया जाएगा, इसके लिए भी तैयारी निर्देश दिए गए हैं। विभिन स्थलों में स्वागत गेट भी बनाया जाएगा। मंदिरों में आकर्षक लाइटिंग की जायेगी।
सिरपुर महोत्सव के आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पार्किंग, शौचालय, पेयजल आदि की चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही। श्रद्धालुओं के लिए स्नान कुंड भी बनाए जा रहे है। कलेक्टर ने महोत्सव स्थल में स्थाई रूप से बाजार शेड और अन्य विकास कार्यों के लिए भी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों में लगे स्ट्रीट लाईट में लाईटिंग करने के निर्देश दिए हैं। महोत्सव परिसर के अंतर्गत सड़कों का मरम्मत करने कहा गया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button