रायपुर

06 किलो गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से लगभग 06 किलो 645 ग्राम गांजा जप्त।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायपुर, ट्रैक सिटी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इसी तारतम्य में दिनांक 19.02.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत मोतीलाल नगर स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति गांजा रखे है तथा ब्रिकी करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये मकान को चिन्हांकित कर मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 02 व्यक्ति उपस्थित थे। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम राहुल ताण्डी एवं मुकुल बाघ होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 06 किलो 645 ग्राम गांजा तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 52/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

कार्यवाही में निरीक्षक लालमन साव थाना प्रभारी सरस्वती नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा, प्र.आर. सरफराज चिश्ती, कृपा सिंधु पटेल, मोह. सुल्तान, आर. दिलीप जांगड़े, राकेश पाण्डेय, मोह. राजिक, प्रमोद बेहरा, हिमांशु राठौड़ तथा थाना सरस्वती नगर से उपनिरीक्षक लोकेश्वर सदावर्ती की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button