Korba

कोरबा पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर लगातार 2 दिनों 5 एवं 6 मार्च को चलाया गया विशेष अभियान। कई साल से फरार वारंटियों को भी विशेष अभियान के तहत पकड़ा गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) / पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बेसिक पुलिसिंग के तहत जिले में शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान के निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना के द्वारा कार्यवाही किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लगातार 2 दिनों से सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत फरार वारंटियों की सूची तैयार कर थाना स्तर पर टीमें बनाई गई है जिसके द्वारा सक्रिय मुखबीरों से सूचनाओं लेकर एवं दीगर जिले के फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया। विशेष कर कई सालों से फरार वारंटियों की भी पता तलाश कर दबिश दिया गया (गंभीर अपराध चोरी, लुट 420 आदि) में संलिप्त वारंटियों की गिरफ्तारी की गई।

थाना कूसमुंडा के द्वारा 19 साल से फ़रार 376 के आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया।

थाना पसान के द्वारा 10 साल पुराने 2 स्थाई वारंटी को पकड़ कर जेल दाखिल किया। उसी तरह चौकी मोरगा के द्वारा 7 साल और 5 साल से फ़रार स्थाई वारंटी को तामील किया।

उरगा पुलिस के द्वारा 8 साल से फ़रार आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल दाखिल किया गया।

इस अभियान में जिले के सभी थाना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वारंटी की गिरफ्तारी इनके द्वारा किया गया। जिसमें थाना कोतवाली, सिविल लाइन ,बाल्को ,उरगा, दर्री, कूसमुंडा, बाँकी मोंगरा, हर्दीबाज़ार, दीपका, करतला, श्यांग, लेमरु, कटघोरा, पाली, बांगो, पसान सभी थाना के द्वारा जिले के साथ-साथ दीगर जिले में भी दबिश देकर फरार वारंटी की पता तलाश किया गया। कोरबा पुलिस के द्वारा दबिश देकर कुल 173 वारंटी की तमिल किया गया है वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है जहां कई स्थाई वारंटी का जेल वारंट प्राप्त होने पर वारंटी को जेल दाखिल किया गया है फरार वारंटियों के खिलाफ कोरबा पुलिस के द्वारा विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button