बलरामपुर

राज्योत्सव में आमंत्रित कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुती।

नृत्य एवं सुरीली आवाज से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक कार्यक्रम देखने उमड़ी लोगों की भीड़।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित राज्योत्सव के संध्या कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में रीति रिवाज डांस ग्रुप बिलासपुर एवं म्यूजिक बैंड इंडियन रोलर भिलाई के कलाकारों ने मंच साझा किया। उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रीति रिवाज डांस ग्रुप ने गणेश वंदना में नृत्य कर कार्यक्रम का आगाज किया। तत्पश्चात उन्होंने विभिन्न बॉलीवुड गानों पर नृत्य कर शानदार प्रस्तुती दी। म्यूजिक बैंड इंडियन रोलर भिलाई के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड गानों की प्रस्तुती दी। उपस्थित दर्शकों ने तालियों के गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए कलाकारों ने घंटों तक लगातार अपनी गीतों का जादू चलाया। महिलाओं में विशेष रूप से संध्या कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया। बच्चों और पुरुषों ने भी आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में रीति रिवाज डांस ग्रुप एवं म्यूजिक बैंड इंडियन रोलर भिलाई के कलाकरों को स्मृति चिन्हं एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के अंत तक पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कृष्णा गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरिक ओमप्रकाश जायसवाल, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक बैकर वैभव रमनलाल, जिला पंचायत सीईओ रेना जमील, जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button