बलरामपुर

125 बोरी अवैध धान जब्त।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान खरीदी शुरू हो चुकी है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि वे सुगमता से धान का विक्रय कर पाएं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

निर्देश के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज देवेंद्र प्रधान के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम के द्वारा उत्तरप्रदेश से आ रहे 02 पिकअप वाहन में अवैध धान जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 05 बजे त्रिशूली निवासी संजय गुप्ता एवं वाहन चालक सिकेन्द्र के द्वारा पिकअप क्रमांक यूपी 64 एटी 5584 में पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश से 60 बोरी अवैध धान लाया जा रहा था। इसे प्रकार ग्राम सिलाजु निवासी देवकुमार एवं वाहन चालक जमुना प्रसाद के द्वारा भी पिकअप क्रमांक यूपी 64 बीटी 3354 में 65 बोरी अवैध लाया जा रहा था, जिसे राजस्व विभाग की टीम के द्वारा पचावल मोड़ में रोक कर जांच किया गया। दोनो वाहन के चालकों ने धान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। और ना ही इस संबंध में संतोषप्रद जवाब दिया। धान सहित वाहन को जब्त कर सनावल थाना में सुपुर्द किया गया है। ज्ञातव्य है कि जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button