बलरामपुर

कलेक्टर एवं सीईओ ने किया विभिन्न चेकपोस्टों व धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण।

अवैध धान की आवाजाही पर  नियंत्रण रखने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

पड़ोसी राज्यों से आने वाले वाहनों का नियमित जांच करें: कलेक्टर।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

बलरामपुर (ट्रैक सिटी)/ जिले में अवैध धान की आवक को रोकने और किसानों को सुगम खरीदी प्रक्रिया प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं सीईओ जिला पंचायत रेना जमील ने सीमावर्ती चेक पोस्टों और धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चेक पोस्टों और धान खरीदी केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर कटारा एवं सीईओ जमील ने विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम अनिरुद्धपुर में झारखंड सीमा पर बनाये गए चेक पोस्ट , उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित ग्राम चूना पाथर चेकपोस्ट और वाड्रफनगर के अंतरराज्यीय धनवार चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन चेक पोस्टों पर तैनात कर्मचारियों को अवैध धान की आवाजाही पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रजिस्टर पंजी में वाहन का नाम, नंबर और आने का उद्देश्य अवश्य रूप से दर्ज करें।  साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जांच की और निर्देशित किया कि ड्यूटी रोस्टर के अनुरूप अधिकारी या कर्मचारी उपस्थित रहें। उन्होंने चेक पोस्टों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि कैमरों की तकनीकी स्थिति बेहतर होनी चाहिए और वे पूरे समय सक्रिय रहें। उन्होंने चेक पोस्टों पर सतर्कता बनाए रखने और अवैध धान की आवक पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं सीईओ रेना जमील ने तातापानी, दोलंगी और रामचंद्रपुर स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्रों पर धान की खरीद प्रक्रिया, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और खरीदी व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने समिति प्रभारियों से अब तक हुई धान खरीदी का ब्यौरा प्राप्त किया। उन्होंने पंजीकृत किसानों की संख्या, काटे गए टोकन और खरीदे गए धान के विवरण की जानकारी लेते हुए कहा कि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी हो और किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। केंद्रों पर मौजूद किसानों से बातचीत करते हुए कलेक्टर ने उनकी समस्याएं सुनीं और यह जाना कि उन्हें धान बेचने में कोई असुविधा तो नहीं हो रही है, किसानों ने बताया कि खरीदी प्रक्रिया सरल और सुगम है।  कलेक्टर ने स्वयं रैंडम तरीके से धान की नमी और वजन की जांच कराई और खरीदी प्रभारियों को शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरूप खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी के साथ धान के उठाव में तेजी लाने को कहा।कलेक्टर ने केंद्रों में धान के उचित रख-रखाव और पर्याप्त बारदानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। विदित हो कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। प्रशासन किसानों के हित में पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है कि किसानों को समय पर उचित मूल्य मिले और उन्हें केंद्रों पर कोई परेशानी न हो। साथ ही जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button