गरियाबंद

गरियाबंद में तीन चरणों में लगेगा राजस्व पखवाड़ा शिविर

अभिलेखों में त्रुटि सुधार, बी1 नंबरिंग, नामंतरण, बंटवारा जैसे प्रकरणों का होगा त्वरित निराकरण

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

गरियाबंद (ट्रैक सिटी)/ जिले में ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन द्वारा राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। यह शिविर अलग-अलग तिथियों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगा। ताकि लोगों को उनके नजदीकी क्षेत्रों में ही सुविधा मिल सके।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

गरियाबंद के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री हितेश्वरी बाघे ने बताया कि प्रथम चरण के तहत 15 अप्रैल 2026 तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 02 अप्रैल को पारागांव एवं मरौदा में शिविर आयोजित होंगे। जिसमें हल्के के आश्रित ग्राम भी शामिल होंगे। इसी तरह 06 अप्रैल को जोबा, 07 अप्रैल को सड़क परसुली एवं आमदी ‘द’, 08 अप्रैल को कस और बिन्द्रानवागढ़, 09 अप्रैल को मजरकट्टा, 10 अप्रैल को नागाबुड़ा, 13 अप्रैल को मदनपुर तथा 15 अप्रैल को पीपरछेड़ीकला एवं धवलपुरडीह में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में अभिलेखों में त्रुटि सुधार के प्रकरण, बी1 में खातेदारी की नंबरिंग, अविवादित खाता विभाजन एवं अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button