कोरबा

एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ एनकेएच हॉस्पिटल द्वारा शहरवासियों के बेहतर दंत स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 11 से 14 अगस्त 2026 मंगलवार से शुक्रवार तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अस्पताल के डेंटल विभाग में आयोजित होगा, जिसमें अनुभवी दंत चिकित्सक डॉ. द्विंकवल गंगवानी मरीजों की जांच एवं परामर्श प्रदान करेंगी। चार दिवसीय इस शिविर में दांतों एवं मुख स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच की जाएगी। मरीजों को दांतों की सामान्य जांच, स्केलिंग एवं पॉलिशिंग, कैविटी की पहचान, मसूड़ों की जांच, दंत रोगों के उपचार संबंधी परामर्श तथा मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कैंप के दौरान विभिन्न डेंटल प्रक्रियाओं पर विशेष छूट भी दी जाएगी। शिविर में पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा, जबकि सीमित स्लॉट होने के कारण इच्छुक मरीजों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की गई है। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। यह कैंप एनकेएच हॉस्पिटल, मंगलम विहार, कोसाबाड़ी, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाकर समय पर दांतों की जांच कराने और स्वस्थ दांत, स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 8602599122 पर संपर्क किया जा सकता है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button