NEWS

बिहार नालंदा की डेढ़ करोड़ की डकैती के दो आरोपी कोरबा में गिरफ्तार, जीजा के घर छिपे थे आरोपी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

(ट्रैक सिटी)/ कोरबा/बिहार के नालंदा जिले में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की बड़ी डकैती के मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को कोरबा पुलिस की क्राइम टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कोरबा के निहारिका क्षेत्र स्थित सुभाष चौक में अपने जीजा के घर छिपे हुए थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 14 अगस्त को घेराबंदी कर सोनू और धीरज को पकड़ लिया। बाद में दोनों आरोपियों को बिहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त की रात करीब 12:58 बजे नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय में राजीव रंजन के घर डकैती हुई थी। करीब 12 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और पिस्टल का भय दिखाकर नकदी और जेवरात लूट लिए।

शिकायत के मुताबिक, डकैत घर से करीब 45 लाख रुपये नकद, लगभग 450 ग्राम सोने के आभूषण और करीब 3 किलो चांदी लेकर फरार हुए थे। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।

स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे डकैत

वारदात के दौरान डकैत आपस में स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे। बताया गया कि गिरोह के कुछ सदस्यों ने लुंगी पहन रखी थी। घटना के बाद नालंदा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और अलग-अलग स्थानों पर उनकी तलाश की जा रही थी।

कोरबा में छिपे होने की मिली सूचना

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि डकैती के मामले में फरार दो आरोपी कोरबा में अपने रिश्तेदार के यहां छिपे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद कोरबा पुलिस की क्राइम टीम ने आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी।

14 अगस्त को निहारिका क्षेत्र के सुभाष चौक में पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दोनों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अन्य आरोपियों तक पहुंचने में मिलेगी मदद

दोनों आरोपियों से बिहार पुलिस अब डकैती की वारदात, गिरोह के अन्य सदस्यों और लूटे गए नकदी व जेवरात के संबंध में पूछताछ करेगी। कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बिहार में हुई बड़ी डकैती के मामले में फरार आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button