कोरबा

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीजों के साथ किया ध्वजारोहण

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने डॉ. चांदनी ने दोहराई प्रतिबद्धता

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक.सिटी)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्धारित समय सुबह 9 बजे ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने अस्पताल में भर्ती एक मरीज के साथ तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और देश की स्वतंत्रता व गणतंत्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर डॉ. एस. चंदानी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, व्यक्तित्व और आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है। हम सभी को अपने जीवन में चरित्र, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना को आत्मसात करना चाहिए। यह पर्व राष्ट्रीय एकता, शांति और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। डॉ. चंदानी ने अस्पताल के समस्त चिकित्सकों एवं स्टाफ से नई ऊर्जा और नई शक्ति के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा और उनके स्वास्थ्य की देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. एस. पालीवाल, डॉ. आर. पालीवाल, डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. नीतीश भट्ट, डॉ. नीलेश भट्ट, डॉ. गजेंद्र कुमार, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. शिवानी प्रगदा, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. रिया, डॉ. रतनदीप तिवारी, डॉ. नंद, डॉ. आशीष यादव सहित रूना रागिनी, राजेश चंदानी, नाहिदा परवीन, अंकिता चक्रवर्ती एवं सभी विभागों के एचओडी व स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सकों एवं सीनियर एडमिन स्टाफ द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button