कोरबा

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रयासों से कोरबा नगर के विकास को मिल रही नई गति, डीएमएफ से 31 कार्यों के लिए 5.44 करोड़ स्वीकृत

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

शहर के वार्डों की सड़कों एवं नाली निर्माण हेतु मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव पर मिली स्वीकृ

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा(ट्रैक सिटी)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन के सशक्त नेतृत्व में कोरबा नगर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के संकल्प के साथ जिला खनिज न्यास (DMF) मद से 31 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

स्वीकृत कार्यों के तहत नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण सहित आवश्यक मूलभूत विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों से वार्डों एवं मोहल्लों में आवागमन सुगम होने के साथ ही बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।

मंत्री श्री देवांगन द्वारा कोरबा शहर के बड़े विकास कार्यों के साथ-साथ वार्डों और मोहल्लों में नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली एवं अन्य अधोसंरचना संबंधी कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीएमएफ मद से 31 कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में 15वें वित्त मद से कोरबा नगर निगम क्षेत्र में अधोसंरचना के 100 कार्यों के लिए 25.95 करोड़ रुपये, पेयजल से संबंधित 15 कार्यों के लिए 7.52 करोड़ रुपये तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए 1.79 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।
मंत्री श्री देवांगन ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएं, ताकि नागरिकों को इन विकास कार्यों का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

– इन विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
01. वार्ड क्रमांक 05, लवली केयर स्कूल से काली मंदिर चौक तक एवं संजय जायसवाल के घर के सामने स्थित नाला निर्माण कार्य लागत 20 लाख
2. वार्ड क्रमांक 11 अंतर्गत संजय नगर में फल वाला मिश्रा जी घर से लेकर टावर तक सीसी रोड व ढक्कन नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख
3. वार्ड क्रमांक 08, मोती सागर पारा गायत्री विहार बस्ती में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख
4. वार्ड क्रमांक 9 अंतर्गत वायरलेस ऑफिस सुशील दास, बिर्जेश, कुलदीप यादव गली में सीसी रोड पर नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख
5. वार्ड क्रमांक 10 अंतर्गत इमली डुग्गू मनबोध टांडे घर से राहुल शुक्ला के घर तक सीसी रोड बनने वाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख
6. वार्ड क्रमांक 12 अंतर्गत नई बस्ती में रानी धनराज कुमार विश्वास केंद्र से साजन अग्रवाल घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख
7. वार्ड क्रमांक सात अंतर्गत मांझी मोहल्ला में जरीफ अहमद घर से अजलू घर तक व शिव मंदिर से अजय सहिस घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 19.50 लाख
8. वार्ड क्रमांक 14 अंतर्गत एलआईजी 51 से अटल आवास नवधा पंडाल तक व एमआईजी 25 से एमआईजी 41 तक सीसी रोड व अटल आवास अन्नपूर्णा श्वास घर से नाली तक नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख
9. वार्ड क्रमांक 15 अंतर्गत झरनापारा से उप स्वास्थ्य केंद्र तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख
10. वार्ड क्रमांक तीन अंतर्गत डीएम रोड तुलसी मार्ग में आरसीसी नाली निर्माण कार्य लागत 12 लाख
11. वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस अंतर्गत झोपड़ी पारा, राम मंदिर गली एवं मंच गली में सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख
12. वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस झोपड़ी पारा सामुदायिक भवन से साइफन तक नाला निर्माण कार्य लागत 25 लाख
13. वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया अंतर्गत सराईपारा बस्ती व अन्य विभिन्न स्थानों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 30 लाख
14. वार्ड क्रमांक 17 ढोढ़ीपारा भैसखटाल में सोनी घर से विजय साहू घर तक एवं कोटवार से सुकृत सहिस घर तक एवं राम अवतार घर से केनाल तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 25 लाख
15. वार्ड क्रमांक तीन अंतर्गत तुलसी नगर हनुमान मंदिर से मदरसा होते हुए चौहान मोहल्ला तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख
16. वार्ड क्रमांक 65भेरोताल प्रेम नगर मेन रोड से सामुदायिक भवन से पप्पू पटेल घर तक एवं वेद प्रकाश पटेल घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख
17. वार्ड क्रमांक 53 अंतर्गत गोपालपुर मेन रोड भारिया ढाबा से लेकर राजकुमार सोनिकर घर तक सीसी रोड निर्माण लागत 25 लाख
18. वार्ड क्रमांक 54 अंतर्गत पाइपलाइन सिदार निवास से युगल किशोर के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 30 लाख
19. वार्ड क्रमांक 49 अंतर्गत राजीव नगर नसीम खान घर से रमेश राठौड़ घर तक एवं सतनाम चौक के पास सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख
20. वार्ड क्रमांक 54 अंतर्गत सेमी पाली हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत कार्तिक राम केवट घर से पटेल घर तक भगत राम घर से तेजराम घर तक अंडरग्राउंड नाली निर्माण कार्य लागत 25 लाख
21. वार्ड क्रमांक 67 अंतर्गत बलगी रामायण केवट घर से शासकीय मिडिल स्कूल बलगीखार तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 20 लाख
22. वार्ड क्रमांक 42 बालको देहानपारा अंतर्गत शिव मंदिर से राजरखन द्विवेदी घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 10 लाख
23. वार्ड क्रमांक 43 बालको आजाद नगर असगर राइनघर से श्मशान घाट देव श्रीवास घर से बरगद पेड़ के आगे नाला तक सीसी रोड एवं कलवर्ट निर्माण एवं मानकी बाई घर से नाला तक नाली व कलवर्ट निर्माण एवं राम मंदिर इंदिरा नगर आंगनवाड़ी तक सीसी रोड निर्माण कार्य 30 लाख
24. वार्ड क्रमांक 47 रुमगड़ा अगरिया घर से अगर दास घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख
25. वार्ड क्रमांक 39, बालको निखिल मित्तल घर से रोहित घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख
26. वार्ड क्रमांक 40 बालको पाड़ीमार इंदिरा मार्केट मेनरोड से शिव चंद्रा घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 10लाख
27. वार्ड क्रमांक 36 रामपुर अंतर्गत सतनाम नगर बस्ती में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 25 लाख
28. वार्ड क्रमांक 20 पत्थर्रीपारा बंटी साहू के घर से पुष्पेंद्र साहू घर तक वह मंदाकिनी साहू के घर से तालाब तक सीसी रोड नाली निर्माण कार्य 25 लाख
29. वार्ड क्रमांक 24 अंतर्गत खपराभठा अंजू श्रीवास घर से राम प्रसाद घर तक सीसी रोड नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख
30. वार्ड क्रमांक 35 खरमोरा रुद्रनगर में सत्यनारायण यादव घर से बजरंग पटेल घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख
31. वार्ड क्रमांक 64 इमली छापर मोदी मोहल्ला ट्रांसफार्मर के पास से संतोष कौशिक घर तक नाली निर्माण कार्य लागत 5 लाख

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button