कोरबा

चरक जयंती पर 17 अगस्त को आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा शिविर

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। आयुर्वेद के प्रणेता आयुर्वेदाचार्य महर्षि चरक जी की जयंती श्रावण शुक्ल पंचमी (नाग पंचमी) के अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत’ अभियान के तहत ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन अंतर्गत विशेष आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 17 अगस्त 2026, सोमवार को किया जाएगा।
शिविर पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, निहारिका में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इसमें स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों के लिए आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा संबंधी परामर्श दिया जाएगा।
लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन प्रत्युष सक्सेना ने बताया कि शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित तथा 15 वर्षों से अधिक का चिकित्सकीय अनुभव रखने वाले सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ एवं नाड़ीवैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर में मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा की जांच कर शुगर की परीक्षित औषधि निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके अलावा योगाभ्यास एवं प्राणायाम का व्यक्तिगत प्रशिक्षण, दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार संबंधी परामर्श तथा उपयोगी स्वास्थ्य पत्रिका भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
लायन प्रत्युष सक्सेना ने अंचलवासियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। पंजीयन एवं जांच के लिए निर्धारित समय प्राप्त करने हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क किया जा सकता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button