कोरबा/रायगढ़

कोरबा एवं रायगढ़ जिले में चोरी की वारदातों का खुलासा,5 मोटरसाइकल जप्त साथ ही एक आरोपी गिरफ्तार दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस।

*05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद* 

*सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को बनाते थे निशाना* 

*हैंडल लॉक तोड़कर एवं मास्टर चाबी से करते थे मोटरसाइकिल चोरी* 

*एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी जिला जेल कोरबा में निरुद्ध* 

कोरबा। रायगढ़(ट्रैक सिटी)/ कोरबा पुलिस द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ हेतु “ *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* ” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव नायक, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुड़ापार, कोरबा को गिरफ्तार किया गया।

*सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को बनाते थे निशाना* 

पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन में आरोपी गौरव नायक द्वारा अपने साथी कौवा उर्फ फैजान के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपीगण ऐसी जगहों की तलाश करते थे, जहां लोग सुनसान स्थानों पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करते थे। मौका पाकर मोटरसाइकिल के हैंडल लॉक को तोड़कर वाहन चोरी कर लिया जाता था।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि कौवा उर्फ फैजान मास्टर चाबी की सहायता से मोटरसाइकिल को ऑन करता था, जिसके बाद दोनों मिलकर चोरी की मोटरसाइकिल को मौके से ले जाते थे।

*05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद* 

▪️ 01 मोटरसाइकिल — मानिकपुर क्षेत्र से चोरी

▪️ 02 मोटरसाइकिल — थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरी

▪️ 01 मोटरसाइकिल — थाना उरगा क्षेत्र से चोरी

▪️ 01 मोटरसाइकिल — थाना कोतवाली, रायगढ़ क्षेत्र से चोरी

इस प्रकार पुलिस की कार्रवाई में कोरबा एवं रायगढ़ जिले में चोरी की गई कुल 05 मोटरसाइकिलों का खुलासा करते हुए उन्हें बरामद किया गया है।

*आरोपी का साथी पूर्व से जेल में निरुद्ध* 

प्रकरण में शामिल आरोपी कौवा उर्फ फैजान वर्तमान में एक अन्य मारपीट के प्रकरण में जिला जेल कोरबा में निरुद्ध है। उसके संबंध में भी प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश* 

प्रकरण में आरोपी गौरव नायक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से चोरी की अन्य घटनाओं, अन्य संभावित साथियों एवं चोरी की संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button