कोरबा

शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल एवं सहज तरीके से पहुंचाने की दिशा में ‘सेवा सेतु’ महत्वपूर्ण कड़ी बन रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा जिले के ग्राम अरसेना, तहसील अजगरबहार निवासी राजकुमार टोप्पो को अपने आवश्यक कार्य के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन प्रस्तुत किया। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उनके आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई की गई और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त होने से राजकुमार राजकुमार टोप्पो का जरूरी कार्य आसानी से पूरा हो सका। टोप्पो ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र में आवेदन की प्रक्रिया सरल रही और उन्हें प्रमाण पत्र के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। निर्धारित समय में सेवा मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई। उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी पहल से आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहज, सरल और समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो रही हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सेवा सेतु’ जैसी पहल शासन और नागरिकों के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button