कोरबा

मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में चोरी के दो मामलों का खुलासा।

तीन आरोपी गिरफ्तार | मुखबिर सूचना से मिली सफलता | चोरी का एल्यूमिनियम फ्रेम एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल जप्त। 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा* 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर के मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में हुई चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एल्यूमिनियम फ्रेम तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल जप्त किया गया है।

🔎 *मुखबिर सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस* 

दोनों चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ एवं विवेचना में तीनों आरोपियों की दोनों चोरी की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई।

🏫 *मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में चोरी की घटनाओं का खुलासा* 

मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा की इमारत को निशाना बनाकर अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रवेश कर पुरानी इस्तेमाल की हुई एल्यूमिनियम की खिड़कियां चोरी की गई थीं। इस संबंध में अपराध क्रमांक 685/2026 एवं 687/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एल्यूमिनियम फ्रेम एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल जप्त किया गया।

👮 *तीन आरोपी गिरफ्तार* 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम—

1. सागर कश्यप, पिता स्व. ललन कश्यप, उम्र 22 वर्ष, निवासी मुड़ापार महंत मोहल्ला, चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

2. आकाश उरांव उर्फ टब्बरी, पिता बी.पी. उरांव, उम्र 21 वर्ष, निवासी मुड़ापार साहू मोहल्ला, चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

3. ईश्वर बंजारे, पिता रतन बंजारे, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामनगर दुर्गा पंडाल के पास, चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

📢 *कोरबा पुलिस की आम जनता से अपील* 

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को चोरी का सामान बिक्री के लिए रखा हुआ दिखाई दे अथवा कोई व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी के सामान के साथ दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी बड़ी चोरी या अपराध का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को आवश्यकतानुसार गोपनीय रखा जाएगा।संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी के सामान की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, कोरबा को दें।

 *कोरबा पुलिस*

 *सजग कोरबा सतर्क कोरबा*

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button