कोरबा

शिक्षक दिवस पर पूर्व प्राचार्य आर. एन. पांडे से मिले नूतन सिंह ठाकुर, लिया आशीर्वाद

कोरबा (ट्रैक सिटी)। शिक्षक दिवस के सुअवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति एवं अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव नूतन सिंह ठाकुर ने कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा के पूर्व प्राचार्य एवं आदरणीय गुरु आर. एन. पांडे सर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर नूतन सिंह ठाकुर के साथ सुनील विधवानी एवं आशीष सुमेर भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान सभी ने पूर्व प्राचार्य आर. एन. पांडे के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने वाली उनकी भूमिका को स्मरण किया।
नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह अपने अनुभव और संस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन की सही राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवनभर प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा, “किसी ने सच ही कहा है—एक अच्छा शिक्षक केवल पढ़ाता नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाता है।”
शिक्षक दिवस के अवसर पर हुई यह आत्मीय मुलाकात गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव भी प्रस्तुत करती नजर आई। इस दौरान पूर्व प्राचार्य आर. एन. पांडे ने भी सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button