कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा के युवाओं और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और नवाचार को सामने लाने का मंच मिला है। आईटीआई रामपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने युवाओं से स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने और अपने नवाचार के जरिए जिले व देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की। प्रतियोगिता के लिए 7 अक्टूबर तक विचार आमंत्रित किए गए हैं, जबकि 9 अक्टूबर को प्रतिभागियों को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
कोरबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 की शुरुआत की गई।
आईटीआई रामपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने युवाओं से कहा कि वे अपने आसपास की समस्याओं को पहचानें और उनके व्यावहारिक समाधान खोजें। उन्होंने कहा कि युवाओं की रचनात्मक सोच और नए विचार विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
वीओ
प्रतियोगिता में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, नगरीय विकास, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, अधोसंरचना, रोजगार और उभरती तकनीक समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विचार प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
खास बात यह है कि प्रतिभागियों के लिए तैयार मॉडल बनाना जरूरी नहीं है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि किसी समस्या की पहचान, उसके समाधान का विचार या सेवा वितरण को बेहतर बनाने की रूपरेखा भी नवाचार के रूप में प्रस्तुत की जा सकती है।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 7 अक्टूबर तक विचार लिए जाएंगे और 9 अक्टूबर को प्रस्तुतिकरण होगा।
जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय 75 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये रखा गया है। चौथे से दसवें स्थान तक चयनित प्रतिभागियों को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
वहीं जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। 10 क्षेत्रों में कुल 50 विजेताओं का चयन किया जाएगा और प्रत्येक विजेता को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में कंटेंट क्रिएटर्स हब बनाने की भी घोषणा की। इसके लिए दो करोड़ रुपये के प्रावधान की जानकारी दी गई। इससे जिले के यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया पर कंटेंट तैयार करने वाले युवाओं को सुविधाएं और अवसर मिलने की उम्मीद है।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर और निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने भी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता से जुड़कर अपने विचार सामने रखने की अपील की।
सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी sevainnovationchallenge.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित सहायता के लिए जिला नोडल अधिकारी विजय कारे से 8109363862 पर संपर्क किया जा सकता है।
कैमरा पर्सन के सतेन्द

