कोरबा

जिला जेल में बंदियों संग मनाया नवरात्रि पर्व

कोरबा (ट्रैक सिटी)। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 17 अक्टूबर को जिला जेल कोरबा में बंदियों के साथ नवरात्रि पर्व मनाया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मां कालरात्रि सहित देवी के विभिन्न स्वरूपों की आराधना करते हुए जसगीतों की प्रस्तुति दी गई। विचाराधीन बंदियों ने भक्तिमय कार्यक्रम का आनंद लिया।

उल्लेखनीय है कि गत 27 सितंबर को जिला जेल में आयोजित उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा में 27 बंदियों ने भाग लिया था। साक्षरता मिशन की गतिविधियों में सहभागिता के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला जेल अधीक्षक साहू को हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम में शिक्षक कृष्णानंद चौहान, रजगामार ने विशेष सहयोग दिया। विकासखंड परियोजना अधिकारी सत्यनारायण मनहर ने माता जसगीत गायन एवं वादन किया। प्रधान पाठक रामकपूर कुर्रे सहित अन्य साथी कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। आयोजन में जिला परियोजना अधिकारी, साक्षरता प्राधिकरण मिशन ज्योति शर्मा का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button