कोरबा (ट्रैक सिटी)। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में दशहरा देखने आए एक युवक की चाकूबाजी की घटना में मौत हो गई। युवक पर चाकू से पांच से छह वार किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक दशहरा देखने के लिए आया था। इसी दौरान उसके साथ चाकूबाजी की घटना घटित हुई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को कोरबा स्थित 100 बिस्तर वाले मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया। फिलहाल मृतक की पहचान के संबंध में श जानकारी सामने आई है कि मृतक का नाम
पुलिस ने बताया है कि घटना में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस घटना के पीछे के कारणों, आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी तथा मृतक की पहचान के संबंध में आगे की जानकारी मिलने की संभावना है।
Leave a Reply

