कोरबा (ट्रैक सिटी)। पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था की रक्षा के लिए पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा दिया गया बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित होकर प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को देश कभी नहीं भूल सकता।
उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों की स्मृति और उनका त्याग हमेशा हमारे हृदय में जीवित रहेगा।
Leave a Reply

