कोरबा

बालको कॉफ़ी प्वाइंट मुख्य मार्ग में दो बाइक में हुई भिड़ंत: तीन युवक घायल, एक के पैर में आई गंभीर चोट।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉफी प्वाइंट मुख्य मार्ग में भीषण सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जहां एक युवक की को गंभीर चोट आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची, घटनास्थल से पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की शाम बालको वन विभाग बैरियर से कुछ दूरी पर कॉफी प्वाइंट तरफ से एक बाइक में तीन युवक सवार होकर आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आरहे बाइक सवार से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की घटना में तीन युवक घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी अनुसार घायलों की पहचान कृष्णा सिंह पिता रविन्द्र सिंह (18), विशाल सिंह पिता जयपाल सिंह (21) , अभिषेक सिंह (24) के रूप में हुई हैं।

घटना की सूचना पर डायल 112 से चालक पुर्नेश ग्वेल एवं आरक्षक (205) अभिषेक लकड़ा घटनास्थल पहुंचे एवं त्वरित रूप से घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले के जाँच में जुट गई हैं।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button