कोरबा

अंततः कोरबा मेडिकल कॉलेज से चोरी हुआ लगभग 4 माह के बच्चे को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

कथित महिला आरोपी भी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा अंचल के कोरबा जिला अस्पताल से लगभग 4 माह का एक बच्चा चोरी हो गया था, बच्चा चोरी करने वाली कथित आरोपी महिला की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कथित आरोपी महिला की तलाश में जुट गयी थी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार कोरबा जिला पुलिस ने कोरबा जिले के कोरबी पुलिस चौकी के समीप एक गांव से 4 माह के बच्चे बरामद कर लिया है, जिस समय बच्चे तक पुलिस टीम पहुंची उस समय तक बच्चे को पानी पिला-पिला कर जिंदा रखा गया था। बच्चा चुराने वाली महिला के साथ बच्चे को सुरक्षित अस्पताल लाया गया है। जहां बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार होना बताया जा रहा है।

यह मामला 4 दिन पहले का है, जहां मेडिकल कॉलेज कोरबा के अस्पताल से 4 वर्षीय बच्चे को चोरी कर लिया गया था। वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की कड़ी जांच के बाद बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

उक्त घटना के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। वार्ड के दरवाजे पर महिला गार्ड की तैनाती कर दी गई है। मरीजों के पास जाने वाले लोगों से उनकी पहचान जानकर ही प्रवेश दिया जा रहा है, वहीं अटेंडर के दुधमुंहे बच्चे को अस्पताल से बाहर घुमाने ले जाने के दौरान मां को भी साथ रहना अनिवार्य किया गया है, जिससे बच्चा चोरी घटना की पुनरावृत्ति न हो। उसके अलावा वार्ड समेत अस्पताल परिसर में संदिग्ध लोगों की पहचान करने के लिए निगरानी में अलग से गार्ड की ड्यूटी लगाई गयी है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button