कोरबा

देवपहरी जलप्रपात में 15 घंटे फंसे तीन युवक सुरक्षित निकाले गए, पुलिस-एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। देवपहरी जलप्रपात में सोमवार शाम फोटो खींचने के लिए जलप्रपात के मध्य पहुंचे तीन युवक अचानक पानी का बहाव बढ़ने से नदी के बीच फंस गए। करीब 15 घंटे तक झरने के बीच फंसे रहने के बाद मंगलवार सुबह पानी का बहाव कम हुआ, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

फंसे युवकों की पहचान गुरमा श्यांग निवासी धनेश्वर सारथी, घनश्याम महंत और सूरज सारथी के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार शाम तीनों युवक देवपहरी जलप्रपात पहुंचे थे और फोटो खींचने के लिए जलप्रपात के मध्य तक चले गए। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी का बहाव तेज हो गया। वापसी का रास्ता पानी में डूब जाने के कारण तीनों वहीं फंस गए।
रातभर सुरक्षित स्थान पर बिताई रात
अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू अभियान चलाना संभव नहीं था। ऐसे में तीनों युवकों ने झरने के बीच एक सुरक्षित स्थान पर रहकर रात बिताई। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से रेस्क्यू टीम से संपर्क कर अपनी स्थिति की जानकारी दी। लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहने के कारण उनकी हालत खराब बताई जा रही थी, हालांकि तीनों सुरक्षित थे।
सुबह बहाव कम होते ही शुरू हुआ रेस्क्यू
सुबह नदी का पानी कुछ कम होने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते हुए तीनों युवकों तक पहुंच बनाई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद तीनों युवकों ने राहत की सांस ली।
घटना के दौरान युवकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में भी चिंता बनी हुई थी। तीनों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद सभी ने राहत महसूस की।
बरसात में जलप्रपात और नदी-नालों से दूरी जरूरी
इस घटना ने एक बार फिर बरसात के मौसम में जलप्रपात, नदी और नालों के आसपास जाने के खतरे को सामने ला दिया है। बारिश के दौरान जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और कुछ ही समय में पानी का बहाव बेहद तेज हो जाता है।
प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी, नाले और जलप्रपात के बीच या किनारे जोखिम उठाकर न जाएं। पानी का बहाव कम दिखाई देने पर भी अचानक जलस्तर बढ़ने की स्थिति जानलेवा हो सकती है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button