कोरबा

उत्तराखंड में विजय पाने जय पर बड़ा भरोसा

पार्टी आला कमान ने दी स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी

 पर्यवेक्षक का भी संभाल रहे हैं जिम्मा

कोरबा:- चुनावी रणनीति में माहिर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक बार फिर पार्टी आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 हेतू अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 14 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आब्जर्वर के अलावा उन्हें स्टार प्रचारक भी बनाया गया है। अब दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस का विजय पताका लहराने का दारोमदार उनके मजबूत कंधे पर हैं।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में सूबे के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का नाम शुमार है। खासबात यह है कि स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश कांग्रेस से दो नाम ही शामिल हैं। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उत्तराखंड चुनाव में स्टार प्रचारक होंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सौंपी गई इस अतिमहत्वपूर्ण जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए जयसिंह अग्रवाल कोरबा एवं रायपुर के पार्टी के 100 से अधिक कर्मठ कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की टीम के साथ व्यापक पैमाने पर प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। सियासी चाणक्य के रूप में पहचान रखने वाले जयसिंह अग्रवाल पहले भी चुनाव की चुनौतियों का बखूबी सामना कर चुके हैं। जहां भी उन्हें जिम्मेदारी दी गई उसे बखूबी निभाते हुए पार्टी को जीत दिलाई है। यही वजह है कि पहले उन्हें 14 विधानसभा के प्रत्याशियों को विजय दिलाने का जिम्मा पर्यवेक्षक के रूप में सौंपा गया था। पार्टी ने उत्तराखण्ड प्रदेश हेतू स्टार प्रचारकों की सूची में भी जयसिंह को शामिल कर यह जता दिया है कि चुनाव में उनके दांवपेच में विरोधी किस कदर उलझ जाते हैं। इसी का परिणाम रहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के गढ़ मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की। इस जीत से मंत्री अग्रवाल का पद ऊंचा उठा। अब उनको पार्टी ने उत्तराखंड की जिम्मेदारी भी इस विश्वास के साथ सौंपी है कि  श्री अग्रवाल अपनी रणनीति के तहत काम करते हुए पार्टी को विजय दिलाकर राज्य में सत्ता हासिल करेगी। इस आशय का एक पत्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया है। उत्तराखण्ड प्रदेश के 14 विधानसभा क्षेत्र के जिम्मेदारी के अलावा उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्टॉर प्रचारक बनाये जाने पर राजस्व मंत्री जयसिह अग्रवाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, महामंत्री प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति अभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वे पूरी लगन व मेहनत से पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

निगम में जमा ली सत्ता
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की खासियत ही है कि चुनौती जितनी बड़ी हो उसके अनुसार ही वे उसका सामना कर  पार्टी को जीत दिला देते हैं। नगर पालिक निगम में पार्षदों की कम संख्या के बावजूद आज साकेत में कांग्रेस पार्टी का महापौर ही नहीं सभापति की कुर्सी पर भी काबिज है। इसके पहले 2014 में भी निगम चुनाव में उनका ऐसा जादू चला था कि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेणु अग्रवाल भी महापौर चुनी गई थी।

कोरबा विधानसभा बना गढ़
जिले में कांग्रेस को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मजबूत किया है। कोरबा से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। इस सीट को उन्होंने कांग्रेस का अभेद गढ़ बना दिया है। भाजपा पूरी दमदारी दिखाने के बाद भी इस सीट पर जीत दर्ज करने में नाकाम रही है। स्थिति यह है कि कोरबा से जयसिंह के मुकाबले किसी और पार्टी का नेता सूबे और देश की राजनीति में उनके आसपास भी नहीं दिखता।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button