कोरबा

भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। भारी वाहन प्रतिबंधित

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कटघोरा/ट्रैक सिटी न्यूज़। कटघोरा शहर के अंदर हर तरह के भारी वाहनों की तेज रफ्तार से दौड़ने पर अंकुश लगाने के लिए कटघोरा वासियों की ओर से युवक कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास सिंह, प्रदेश सचिव आकाश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी शिव शंकर शर्मा ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर संजीव झा को ज्ञापन सौंपा था।

कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में मांग की गई थी कि भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए नो एंट्री लगाने के संबंध में निर्देश एसडीएम को दिए थे। आपको बताते चलें कि निजात अभियान में जागरूकता के मध्य कटघोरा मुख्य मार्ग में गुरुवार रात हुए हादसे में एक पत्रकार को अपना पैर गंवाना पड़ा है लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए चालक ने व्यस्त मार्ग में ट्राली को पलटा दिया इस हादसे के दौरान पत्रकार अरविंद शर्मा अपनी मोटरसाइकिल से उसी मार्ग से गुजर रहे थे जिनके ऊपर ट्राली गिर पड़ी और उनका पैर चकनाचूर हो गया इस हादसे ने शहरवासियों को आहत कर दिया है।

कटघोरा वासियों की भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर प्रतिबंध लगाया जाने की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर प्रतिबंध लगाये जाने संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button