कोरबा

कांग्रेस के अत्याचारी शासन से हर काम में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी कोरबा की जनता – लखन लाल देवांगन

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा,28 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे ही प्रत्याशियों द्वारा लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी से कोरबा विधानसभा के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने आज वार्ड क्रमांक 7 मोती सागर पर और भिलाई खुर्द में जनसंपर्क कर लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया। वार्डवासियों ने क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने विभिन्न समस्याओं से लखनलाल देवांगन को अवगत कराया। वार्डवासियों को श्री देवांगन ने कहा कि निश्चित तौर पर कांग्रेस विकास के नाम पर केवल ढिंढोरा पीटती है जब मैं महापौर था तब पूरे नगर निगम क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सीसी रोड, सांस्कृतिक मंच, सामुदायिक भवन बनाने के साथ-साथ कोरबा को सजाने संवारने और पहचान दिलाने का काम किया। कोरबा में तीन-तीन बार कांग्रेस के विधायक बने और राजस्व मंत्री भी रहे, दो बार कांग्रेस के महापौर के कार्यकाल के बावजूद आज भी कोरबा वहीं का वहीं है। कांग्रेस के कार्यकाल में वार्डों में सीसी रोड नहीं बने, नालियां जस की तस है और निर्माण की जरूरत लगातार बनी हुई है। नगर निगम क्षेत्र में खनिज न्यास की राशि का भरपुर दुरूपयोग और जमकर भ्रष्टाचार भी हुआ है। कांग्रेस के अत्याचारी शासन से हर काम में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी कोरबा की जनता अब बदलाव चाहती है। लखनलाल देवांगन ने वार्डवासियों से अपील किया कि सभी मतदाता भारतीय जनता पार्टी को भरपूर जन समर्थन देकर एक बार कोरबा का सेवा करने का अवसर दें। श्री देवांगन ने उपस्थित जनताओं को विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही मूलभूत आवश्यकताओं के साथ बिजली पानी सडक़ों की समस्या से मुक्ति मिलेगी और गरीबों को पक्का मकान और स्थाई पट्टा भी मिलेगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सैकड़ो की संख्या में स्थानीय वार्डवासी की उपस्थिति थी।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button