कोरबा

कोविड टीकाकरण महाअभियान: छूट गए लोगोें का कल होगा वैक्सीनेशन  

448 केन्द्रों पर लगेगा टीका, 508 वैक्सीनेटर लगायेंगे टीका

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

जिले में एक लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने की तैयारी,

कोरबा/कोरबा जिले में कोविड का टीका लगवाने से अब तक छूट गए लोगों के टीकाकरण के लिए कल 18 फरवरी को वैक्सीनेशन का महाअभियान चलेगा। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक दिन मेें एक लाख से अधिक लागों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दिन टीकाकरण से छुटे हुए लोगों को आवश्यकतानुसार कोविड का पहला और दूसरा टीका लगाया जाएगा। महाअभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में 448 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। इन टीका केन्द्रो में 508 वैक्सीनेटर लोगों को कोविड का टीका लगाएंगे। जिले में अभी तक 15 वर्ष से अधिक आयु के दो लाख आठ हजार 567 लोग कोविड का दूसरा टीका नहीं लगाये है। टीकाकरण महाभियान के लिए एक लाख 43 हजार वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। वैक्सीनेशन महाअभियान के दिन सभी छूटे हुए लोगों को टीका लगाया जाएगा।

महाअभियान के लिए 448 वैक्सीनेशन सेंटर – शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए 18 फरवरी को टीकाकरण महाअभियान के लिए जिले में 508 टीकाकरण केंद्र बनाए गए है। करतला विकासखंड में 60 केंद्रों में 120 वैक्सीनेटर लोगों को कोरोना का टीका लगाएंगे। कटघोरा विकासखंड में 83 केंद्रो पर 83 वैक्सीनेटर, कोरबा विकासखंड में 76 केंद्रो पर 76 वैक्सीनेटर, पाली विकासखंड में 96 केंद्रो पर 96 वैक्सीनेटर, पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में 43 केंद्रो पर 43 वैक्सीनेटरों को टीकाकरण के काम में लगाया गया है। शहरी क्षेत्रों में 90 केंद्र बनाए गए है, जहां 90 वैक्सीनेटर टीकाकरण की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button