कोरबा

श्री श्याम मित्र मंडल के आमसभा में सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ,निष्पक्ष अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) श्री श्याम मित्र मंडल (पंजी.), कोरबा द्वारा 22 जून को संस्था की आमसभा का सफल आयोजन श्री श्याम मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। संस्था की परंपरा के अनुसार सभा का शुभारंभ श्याम बाबा के भजन और खिचड़ी प्रसाद के भोग के साथ हुआ, जिसके पश्चात आमसभा की विधिवत कार्यवाही आरंभ हुई।

रजिस्ट्रार,फर्म्स एवं संस्थाएं, रायपुर के 2 जून को दिए गए निर्देशानुसार नई कार्यकारिणी के गठन हेतु सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा प्रारंभ की गई, जिसके अंतर्गत श्री श्याम मित्र मंडल के चुनाव को निर्विरोध संपन्न कराने के लिए शहर से गणमान्य नागरिकों की नियुक्ति की गई है,

जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता नूतन सिंह ठाकुर
(सभापति – नगर पालिका निगम कोरबा एवं सचिव – जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा)
उप चुनाव अधिकारी अनिल अग्रवाल
(प्रदेश अध्यक्ष – प्रेस पत्रकार संघ एवं प्रधान संपादक – नमन छत्तीसगढ़)
संयुक्त चुनाव अधिकारीगण अधिवक्ता भारती अरोड़ा (पूर्व अध्यक्ष – टैक्स बार एसोसिएशन, कोरबा
सीए आशीष अग्रवाल (अध्यक्ष – सीए एसोसिएशन कोरबा)

समिति के अंतरिम संचालकगण सदस्यों ने बताया कि उपरोक्त चारों चुनाव अधिकारीगण श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्य नहीं हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निष्कलंक रूप से संचालित होगी।

संस्था के अंतरिम संचालकगण – भिंखम केडिया, विनोद अग्रवाल, नरेश अग्रवाल एवं संतोष मोदी ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे संस्था की गरिमा, एकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा हेतु आगामी चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

चुनाव की पूरी प्रक्रिया तथा मतदान की तिथि का विवरण चुनाव अधिकारीगण द्वारा शीघ्र ही घोषित किया जाएगा। यह निर्णय संस्था की एकता, मंदिर की मर्यादा एवं लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा हेतु एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम माना जा रहा है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button