कोरबा

अब लगाओ दुकान! निगम प्रशासन का एक्शन

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा के बुधवारी बाजार में कल हुए विवाद के बाद नगर निगम प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। सुबह से ही निगम प्रशासन ने विवादित स्थल पर अपने वाहनों को खड़ा कर दिया है। इसके चलते दुकानदारों के सामने दुकान लगाने की जगह को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। निगम की इस कार्रवाई को कल हुए विवाद के बाद उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है।

दरअसल, कल नगर निगम की टीम बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान महिला दुकानदार और निगम कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। महिला दुकानदार ने निगम कर्मचारियों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया था, वहीं निगम कर्मचारी की ओर से भी दुकानदार पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया था। दोनों पक्षों के आरोपों के बाद मामला चर्चा में आ गया।

वहीं, इस मामले में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा था कि बुधवारी बाजार में पौनी-पसारी और आनंद बाजार के रूप में पर्याप्त स्थान उपलब्ध है, जहां दुकानदार अपना व्यवसाय संचालित कर सकते हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि दुकानदारों को व्यवसाय के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध हैं।

लेकिन आज सुबह से विवादित स्थल पर निगम के वाहनों की मौजूदगी के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में है। अब सवाल यह है कि क्या दुकानदार निगम द्वारा बताए गए वैकल्पिक स्थानों पर अपना व्यवसाय शुरू करेंगे या फिर इस कार्रवाई को लेकर विवाद आगे भी जारी रहेगा?

फिलहाल निगम प्रशासन के इस एक्शन के बाद बुधवारी बाजार में माहौल गर्म है और सभी की नजरें आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button