कोरबा

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर कोरबा को नववर्ष की दी गई मंगल कामनाओं सहित बधाई

कोरबा,2 जनवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) नव वर्ष 2023 के द्वितीय दिवस में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर कोरबा संजीव झा, अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले, संयुक्त कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी, जिला शिक्षा अधिकारी जी पी भारद्वाज से भेट कर जिले की खुशहाली, सुख समृद्धि, कर्मचारी कल्याण हेतु नव वर्ष की मंगल कामनाओं सहित बधाई दी गई। फेडरेशन के पदाधिकारियों को कलेक्टर अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की गई साथ ही कहा गया कि कोरबा जिले के निवासियों की सुख समृद्धि खुशहाली हमारा दायित्व ही नहीं बल्कि कर्तव्य है, हम तो कोरबा जिला वासियों के सेवक हैं, कोरबा जिले के विकास एवं शासन की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन मे बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएंगे।

आज की नववर्ष शुभकामनाएं भेंट में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक -के आर डहरिया, कार्यकारी संयोजक- जगदीश खरे, महासचिव- तरुण सिंह राठौर, जिला प्रवक्ता- ओम प्रकाश बघेल, जिला अध्यक्ष -एस के द्विवेदी छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिलाध्यक्ष- एस एन शिव छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ, जिला अध्यक्ष -मानसिंह राठिया छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, जिलाध्यक्ष- के डी पात्रे छत्तीसगढ़ आजाक्स संघ, कार्यकारी जिलाध्यक्ष -प्रभात शर्मा, जिला उपाध्यक्ष -टी आर कुर्रे छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ,जिला उपाध्यक्ष -अशोक कश्यप, जिला पदाधिकारी- संतोष कर्ष मुकेश कैवर्त छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला कोरबा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!