Raipur

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाताओं का जताया आभार।

भीषण गर्मी में लाईन लगाकर मतदान लोकतंत्र के प्रति आस्था का प्रतीक

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर में कांग्रेस के पक्ष में लहर दिखी*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*पहले और दूसरे चरण की चारों सीटें कांग्रेस जीत रही – दीपक बैज*

*अब कांग्रेस का फोकस तीसरे चरण की 7 सीटों पर*

रायपुर (ट्रैक  सिटी)/ दूसरे चरण की तीन लोकसभा सीटों में मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि भीषण गर्मी में लोगों ने लाईन लगाकर मतदान किया, यह लोकतंत्र के प्रति देश और छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की आस्था को बताता है। पहले चरण और दूसरे चरण के मतदान के बाद मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं का रूझान कांग्रेस के प्रति साफ दिखा। भीषण गर्मी में लोग बदलाव करने के लिये घरों से निकल कर वोट डालने आये। छत्तीसगढ़ में अभी तक हुये चारों लोकसभा सीटों में कांग्रेस पार्टी प्रचंड मतों से जीत रही है। आज हुये मतदान में राजनांदगांव से भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, कांकेर से बीरेश ठाकुर चुनाव जीत रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के बाद कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस तीसरे चरण की 7 सीटों पर है। तीसरे चरण की सातों सीटों में भी कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में बेहतर माहौल दिख रहा है। प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है जो दो चरणों में साफ दिखा और तीसरे चरण में भी मतदान मोदी के खिलाफ होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री बताएं कि उनके दो कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनके 2014 के वायदों का क्या हुआ? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादे कर क्या हुआ? किसानों की आय दोगुनी का क्या हुआ? मोदी यह बताये 10 साल के बाद भी अपने समर्थन मूल्य गारंटी के लिये भारत का किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहा है। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार क्यो नही मिला, पेट्रोल डीजल के दाम 35 रू क्यो नही हुआ? हर के खाते में 15 लाख क्यो नही आया? 2022 तक हर आवासहीनों के मकान के वायदे का क्या हुआ, विदेशों से काला धन लाकर हर नागरिक के खाते में 15 लाख लाने के वादे का क्या हुआ? मोदी बताएं देश के महिलाओं को सुरक्षित वातावरण क्यों नहीं मिल रहा है? प्रधानमंत्री, कांग्रेस को कोसने के बजाय अपने 10 साल के वादों का हिसाब जनता को दे।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button