कोरबा

जिले में पारंपरिक जनजातीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जनजाति समुदाय के महिला - पुरुषों ने तीरंदाजी, गुलेल, मटकादौड़, गिल्ली डंड़ा, गेड़ी दौड़, भौरा, फुगड़ी खेलों में उत्साह के साथ लिया भाग

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पाली तानाखार क्षेत्र विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने जिला स्तरीय खेल मड़ई में शामिल होकर खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

कोरबा।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त 2022 के अवसर को ध्यान में रखते हुए जिले में पारंपरिक जनजातीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न जनजातीय समुदाय तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों द्वारा पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले खेल का आयोजन किया गया। जिले में पहली बार विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों के लिए उनके द्वारा बरसों से खेले जा रहे पारम्परिक खेलों का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर 20 और 21 जुलाई तक सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में विकासखण्ड करतला, कोरबा, पाली, पोड़ीउपरोड़ा में विशेष पिछड़ी जनजाति के समाज प्रमुखों द्वारा चयनित स्थल करतला, लेमरू, डोंगानाला एवं गुररूमुड़ा पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों के शालेय प्रतियोगिता अंतर्गत बालक-बालिकाओं हेतु तीन वर्ग 6 से 10 वर्ष, 10 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष एवं खुली प्रतियोगिता अंतर्गत 18 वर्ष एवं अधिक के महिला एवं पुरूष हेतु पारम्परिक खेल जैसे – तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली डंडा, गेड़ी दौड़, भौरा, फुगड़ी, बिल्ला, कबडडी, रस्साखींच, सत्तुल (पिठुल), बोरा दौड़, सुई धागा दौड़, तीन टंगड़ी दौड़ तथा खो-खो का आयोजन किया गया।

इन खेलों में मुख्य अतिथि सरपंच, जनपद सदस्य, पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर समाज प्रमुख थे। उक्त खेल मड़ई प्रतियोगिता में प्रतिभागी जैसे बच्चे, दैनिक काम-काज में व्यस्त महिलाओं एवं पुरूषों ने बढ़-चढ़ कर उत्साह के साथ भाग लिया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विकासखण्ड करतला में 07, कोरबा में 235, पाली में 93, पोड़ीउपरोड़ा में 35 प्रतिभागी कुल- 370 शामिल हुए। उक्त प्रतियोगिता के प्रथम बार आयोजन से कोरबा जिला के दूरस्थ ग्रामों से दर्शको की भीड़ प्रतियोगिता देखने एवं प्रतिभागियों का हौसला बढ़ानें उमड़ उठी।

इसी तारतम्य में 23 जुलाई को जिला स्तरीय विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों का खेल मडई पुरूष वर्ग का तीरंदाजी, गुलेल, गिल्ली डंडा, भौरा, कबडडी, रस्साखींच, एवं बोरा दौड़ प्रतियोगिता एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला विकासखंड कटघोरा में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा शामिल हुए। इस दौरान श्रीमती निलम देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत छुरी, एवं गोविंद सिंह कंवर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कटघोरा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती माया वारियर, पहाड़ी कोरवा समुदाय के उपाध्यक्ष बाबू लाल पहाड़ी कोरवा, एवं बिरहोर समाज प्रमुख बरत राम बिरहोर, समारूराम पहाड़ी कोरवा एवं जीवन राम पहाड़ी कोरवा भी मौजूद रहें। प्रतियोगिता में लगभग- 125 प्रतियोगी शामिल हुए। इस दौरान विधायक श्री केरकेट्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की मंशा अनुरूप विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को समाज के मुख्य धारा मे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत खेल मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के दौरान तीरंदाजी सिनियर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अमृत लाल कोरवा (वि.खं. कोरबा) के है जो दिव्यांग है जो तीरंदाजी के साथ-साथ पारांपरिक कार्य शिकार का कार्य भी करते है। उनके द्वारा विधायक से अपने गृह ग्राम आने का निमंत्रण भी दिया गया। प्रतियोगिता में लल्लू कोरवा (वि.खं. कोरबा) द्वितीय एवं अमीर लाल (वि.खं. पाली) तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार तीरंदाजी जुनियर में दिनेश्वर (वि.खं. कोरबा) प्रथम स्थान, महेन्द्र (वि.खं. पोंडीउपरोड़ा)द्वितीय एवं सुभाष (वि.खं. कोरबा) तृतीय स्थान प्राप्त किया । गूलेल प्रतियोगता में सिनियर में सम्पत (वि.खं. कोरबा) प्रथम, संतराम (वि.खं. पोंडीउपरोड़ा) द्वितीय एवं शिवपाल (वि.खं. पाली) तृतीय स्थान प्राप्त किया, गूलेल प्रतियोगता में जुनियर में राजकुमार (वि.खं. करतला) प्रथम, दिनेश्वर (वि.खं. कोरबा) द्वितीय एवं लतेश (वि.खं.पोंडीउपरोड़ा) तृतीय स्थान प्राप्त किया, रस्साखींच सीनियर में वि0खं0 पाली विजेता एवं वि0खं0 कोरबा उप विजेता रहे, इसी प्रकार रस्साखींच प्रतियोगिता जुनियर में वि.खं. पोंडीउपरोड़ा विजेता तथा उपविजेता वि0खं0 कोरबा की टीम रहीं। बोरा दौड सीनियर प्रथम स्थान राजकुमार (पाली वि0खं0), द्वितीय स्थान मनी/नान्हीराम (कोरबा वि0खं0) एवं तृतीय स्थान राजपाल/ सहदेव (कोरबा वि0खं0) बोरा दौड़ जुनियर में प्रथम स्थान दीपक कुमार (पोंडीउपरोड़ा वि0खं0), द्वितीय स्थान राजकुमार/विकैयाराम (कोरबा वि0खं0) एवं तृतीय स्थान ईश्वर/ मान सिंह (कोरबा वि0खं0) एवं कबड्डी प्रतियोगिता जुनियर में पाली विकास खण्ड विजेता एवं कोरबा उपविजेता रहे, कबड्डी प्रतियोगिता सीनियर में पोंडीउपरोड़ा विकास खण्ड विजेता एवं पाली उपविजेता रहे। गिल्ली डण्डा जुनियर में सुनील विकास खण्ड पोंडीउपरोड़ा प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button