कोरबा

जिले में सराफा कारोबारी हुआ उठाईगिरी का शिकार

सोने चांदी के जेवर से भरा झोला ले भागे बदमाश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा, 11 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले के ग्राम चैतमा साप्ताहिक बाजार में एक सराफा कारोबारी उठाईगिरी का शिकार हो गया हैं। शातिर बदमाशो ने पलक झपकते ही सोने-चांदी के जेवर से भरे झोले को पार कर दिया। घटना के दौरान व्यवसायी लघु शंका के लिए गया हुआ था। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने पता-साजी शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुराना बस स्टैंड के समीप अभिषेक सोनी नामक व्यवसायी निवास करता है। वह सोने-चांदी के जेवर की बिक्री करता है। हर बार की तरह अभिषेक सोनी बुधवार की सुबह साप्ताहिक बाजार चैतमा आया हुआ था। वह पूरे दिन जेवरों की बिक्री करता रहा। इसके बाद देर शाम घर लौटने की तैयारी में जुट गया। सराफा कारोबारी सोने-चांदी के जेवर को समेटकर एक झोले में भर पसरा में रखकर लघुशंका के लिए चला गया। जब व्यवसायी थोड़ी देर बाद लौटा तो जेवर से भरा झोला गायब मिला। जिससे व्यवसायी के होश उड़ गए। वह आस-पास खोजबीन के बाद पुलिस चौकी जा पहुंचा। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button