NEWS

दीपका मंडल में संगठन चुनाव की हलचल तेज।

मंडल अध्यक्ष की रेस में राधेश्याम सिंह सबसे आगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनावों की प्रक्रिया तेज हो गई है। पहले चरण में बूथ कमेटियों का चुनाव होगा, इसके बाद 1 दिसंबर से मंडल अध्यक्ष और 15 दिसंबर से जिलाध्यक्षों का चुनाव होना है। इस बार राष्ट्रीय संगठन ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए 45 वर्ष और जिलाध्यक्ष पद के लिए 60 वर्ष की आयु सीमा तय की है, तब से संगठन चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है इसमें कई धुरंधर बिना बैटिंग के ही आउट हो गए हैं।

इस नियम ने कोरबा जिले के दीपका मंडल में चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। कई दिग्गज नेता जैसे द्वारिका शर्मा, महेंद्र सिंह, रमेश गुरुद्वान, धरम तिवारी और राजेंद्र राजपूत उम्र सीमा के कारण रेस से बाहर हो गए हैं। वहीं, उनके समर्थक युवा चेहरे जैसे अनूप यादव, राधेश्याम सिंह, मुकेश जायसवाल, विशाल अग्रवाल, राजू प्रजापति, रोहित जायसवाल, विकास सोनी, निलेश साहू और राजेंद्र साहू अब प्रमुख दावेदार बनकर उभरे हैं।

बदले समीकरणों के बीच भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओ के चहेते स्वच्छ छवि एवं संगठन के प्रति समर्पित राधे श्याम सिंह मंडल अध्यक्ष की रेस में सबसे मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभरते दिख रहे हैं। राधेश्याम सिंह युवा मोर्चा जिला बॉडी में पहली बार जिला कार्य समिति सदस्य एवं भिलाई मंडल का प्रभारी, दूसरे पंचवर्षीय में स्वधाय मंडल योजना जिला संयोजक एवं पाली मंडल प्रभारी रह चुके हैं। साथ ही साथ बूथ अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं जिसमें विधानसभा और लोकसभा में पार्टी को लगभग 70% वोट मिले हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति योगदान ने उन्हें इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बना दिया है।

प्रदेश में 405 मंडलों के लिए चुनाव होंगे। मंडल अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का सक्रिय सदस्य होना, संगठन में किसी पद पर काम करने का अनुभव और आयु सीमा के भीतर होना अनिवार्य है।

दीपका मंडल में चुनावी गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है, क्योंकि आगामी नगरीय निकाय और नगर पंचायत चुनावों में संगठन की भूमिका अहम होगी। नए नेतृत्व से कार्यकर्ताओं और जनता को बेहतर समन्वय और परिणामों की उम्मीद है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button